बैंक गारंटी में प्रॉपर्टी माँग रहा है, जो आपके पास नहीं?
सरकार की CGTMSE स्कीम में ₹10 करोड़ तक का बिज़नेस लोन बिना प्रॉपर्टी गिरवी रखे मिल सकता है। बैंक को जो फ़ाइल चाहिए, वो हम तैयार करते हैं।
30 सेकंड · सिर्फ़ अर्जुन कॉल करेंगे, कोई एजेंट नहीं।

आपकी बात अर्जुन कुलश्रेष्ठ से होगी। फ्री · पूरे भारत में · हिंदी या अंग्रेज़ी

- GST
- ITR
- बैंक स्टेटमेंट
- Udyam
- एक फ़ाइल
क्या आपके साथ भी ऐसा हो रहा है?
- बैंक गारंटी में प्रॉपर्टी या FD माँग रहा है।
- फ़ाइल ब्रांच में अटकी है। बैंक बार-बार नए डॉक्यूमेंट माँगता है।
- बैंक लिमिट ऑर्डर के लिए कम है? ऑर्डर आ रहे हैं, पर CC लिमिट उन्हें संभाल नहीं पा रही।
- लोन मना हो गया, या काग़ज़ लौटा दिए गए।
इसका मतलब यह नहीं कि आपका बिज़नेस कमज़ोर है।
पाँच सवाल, जो मालिक सबसे पहले पूछते हैं।
…मेरा पहले से एक लोन चल रहा है?
अक्सर, हाँ। बैंक देखता है कि आपका बिज़नेस पुराने लोन के साथ नया लोन भी चुका सकता है या नहीं। मौजूदा लोन के सैंक्शन लेटर साथ रखें।
…मेरा CIBIL स्कोर कम है?
मुश्किल हो सकता है, पर हमेशा नामुमकिन नहीं। हर बैंक की अपनी न्यूनतम सीमा होती है। हाल की छूटी हुई EMI का असर आमतौर पर पुरानी, चुकाई जा चुकी EMI से ज़्यादा होता है। फ्री कॉल पर हम आपकी रिपोर्ट साथ में देखते हैं।
…मैं ट्रेडर हूँ?
हाँ। Udyam पर रजिस्टर्ड रिटेल और होलसेल ट्रेडर भी CGTMSE में कवर हो सकते हैं, जैसे मैन्युफ़ैक्चरर और सर्विस वाले।
…मेरा बिज़नेस नया है?
हो सकता है: CGTMSE नए बिज़नेस को भी कवर करता है। नए बिज़नेस के पुराने आँकड़े नहीं होते, इसलिए बैंक आपके प्लान पर ज़्यादा ध्यान देता है कि लोन कहाँ लगेगा और कैसे चुकेगा। यहाँ बैंक आमतौर पर ज़्यादा सावधान रहते हैं।
…मैंने अभी ITR नहीं भरा?
ज़्यादातर बैंक बिज़नेस लोन के लिए कम से कम एक या दो साल का ITR चाहते हैं। कुछ बैंक छोटी रक़म के लिए GST रिटर्न और बैंक स्टेटमेंट से शुरू करते हैं। अगर आपका ITR नहीं भरा है, तो हम बताएँगे कि पहले क्या करें।
हर बैंक अपना फ़ैसला ख़ुद करता है। 2 मिनट में लोन की तैयारी जाँचें (अंग्रेज़ी में) →
बैंक अच्छे बिज़नेस को नहीं, अधूरी फ़ाइल को मना करता है।
- बैंक का लोन ऑफ़िसर आपकी फ़ैक्ट्री नहीं, आपकी फ़ाइल पढ़ता है। अगर ITR, GST रिटर्न और बैंक स्टेटमेंट के आँकड़े आपस में न मिलें, तो आसान जवाब होता है: "प्रॉपर्टी लाइए" या "नहीं"।
- CGTMSE सरकार की गारंटी है। सरकार का एक ट्रस्ट आपके लोन के बड़े हिस्से की गारंटी बैंक को देता है, इसलिए बैंक ₹10 करोड़ तक का लोन बिना प्रॉपर्टी के दे सकता है।
- CGTMSE हर साल गारंटी फ़ीस लेता है। बैंक इसे वसूलता है: पहले साल गारंटी वाली रक़म पर, फिर बचे हुए लोन पर।
गारंटी की फ़ीस कितनी होगी?
स्टैंडर्ड रेट पर अनुमान, GST और किसी रिस्क प्रीमियम से पहले। असली फ़ीस आपका बैंक बताएगा।
सारे रेट देखें
| लोन की रक़म | स्टैंडर्ड सालाना फ़ीस |
|---|---|
| ₹10 लाख तक | 0.37% |
| ₹10 लाख से ₹50 लाख | 0.55% |
| ₹50 लाख से ₹1 करोड़ | 0.60% |
| ₹1 करोड़ से ₹2 करोड़ | 0.85% |
| ₹2 करोड़ से ₹5 करोड़ | 1.00% |
| ₹5 करोड़ से ₹8 करोड़ | 1.10% |
| ₹8 करोड़ से ₹10 करोड़ | 1.20% |
1 अप्रैल 2025 से मंज़ूर या रिन्यू हुई गारंटी के स्टैंडर्ड रेट, सालाना, GST अलग। कुछ लोन पर ऊपर से रिस्क प्रीमियम भी लगता है। स्रोत: cgtmse.in।
तीन क़दम।
फ्री लोन चेक
WhatsApp करें या फ़ॉर्म भरें। अर्जुन 1 घंटे के अंदर कॉल करेंगे, किसी भी दिन, किसी भी समय। वे सीधा बताएँगे: फ़ाइल तैयार है, लगभग तैयार है, या अभी नहीं।
हम फ़ाइल बनाते हैं
काग़ज़ मिलने के बाद आमतौर पर लगभग 2–3 हफ़्ते में: काग़ज़ों की जाँच और मिलान, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और CMA डेटा।
CMA डेटा: बैंक की वो टेबल जिसमें आपके पिछले और आगे के अनुमानित आँकड़े होते हैं। प्रोजेक्ट रिपोर्ट: छोटा प्लान कि लोन किस काम में लगेगा और कैसे चुकेगा।
बैंक आप चुनते हैं; फ़ैसला बैंक का
आपके लोन के लिए सही बैंक चुनने में मदद करते हैं, फ़ाइल लेकर साथ जाते हैं, और बैंक का जवाब आने तक उसके सवालों के जवाब आपके साथ देते हैं।
बैंक आमतौर पर क्या माँगते हैं।
कुछ काग़ज़ नहीं हैं? बताइए। हम बताएँगे कि आपके बैंक को असल में कौन-से चाहिए।
डॉक्यूमेंट लिस्ट देखें (8)
- Udyam रजिस्ट्रेशन सर्टिफ़िकेट
- पिछले 12 महीने के GST रिटर्न
- पिछले 2–3 साल की ऑडिटेड बैलेंस शीट और ITR
- पिछले 12 महीने के बैंक स्टेटमेंट
- बिज़नेस और मालिकों का KYC
- मौजूदा लोन या लिमिट के सैंक्शन लेटर
- नए लोन या लिमिट के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट और CMA डेटा
- इस साल के प्रोविज़नल आँकड़े
CGTMSE लोन के लिए अप्लाई कैसे करें, 5 क़दम में।
सब कुछ आपके अपने बैंक से होता है। आपको CGTMSE में ख़ुद अप्लाई नहीं करना होता।
देखें कि आप योग्य हैं
Udyam रजिस्ट्रेशन, ₹100 करोड़ तक टर्नओवर, GST रिटर्न भरे हुए, और ऐसी क्रेडिट हिस्ट्री जिस पर बैंक काम कर सके।
यहाँ हम मदद करते हैंकाग़ज़ तैयार करें
बैलेंस शीट, GST रिटर्न, बैंक स्टेटमेंट, प्रोजेक्ट रिपोर्ट और CMA डेटा।
यहाँ हम मदद करते हैंबैंक चुनें
बैंकों की रफ़्तार और CGTMSE संभालने का तरीक़ा अलग-अलग होता है। सही बैंक से महीनों की बचत होती है।
यहाँ हम मदद करते हैंबैंक जाँच करके लोन पास करता है
बैंक आपकी फ़ाइल पढ़ता है, लोन पास करता है और CGTMSE से गारंटी के लिए अप्लाई करता है। उसके सवालों का जवाब हम आपके साथ देते हैं।
बैंक का क़दम, हम साथ मेंबैंक पैसा जारी करता है
गारंटी लगने के बाद लोन की रक़म मिलती है। सालाना CGTMSE फ़ीस यहीं से शुरू होती है।
बैंक का क़दम
- टेंडर भरते हैं? टेंडर में लगने वाली बैंक गारंटी के लिए BG और EMD लिमिट की फ़ाइल भी हम बनाते हैं।
- वर्किंग कैपिटल भी: CC या OD लिमिट बढ़वाना या रिन्यू करवाना।
- ख़रीदार महीनों से पेमेंट रोके बैठा है? 45 दिन का नियम कैसे मदद करता है, देखें (अंग्रेज़ी में) →

आपकी बात अर्जुन कुलश्रेष्ठ से होगी।
अर्जुन हर क्लाइंट की फ़ाइल ख़ुद देखते हैं। पहली कॉल से बैंक के फ़ैसले तक वही आपके साथ रहते हैं। कोई कॉल सेंटर नहीं।
हम आपके CA के साथ काम करते हैं, उनकी जगह नहीं।
आपका CA आपके खाते और रिटर्न संभालता है। हम उन्हीं से लोन की फ़ाइल बनाते हैं, उस तरह जैसे बैंक पढ़ता है। फ़ैसले से पहले यह पेज अपने CA को भेज दें।
ऑफ़िस: 503, iThum Heights, सेक्टर 62, नोएडा · अंधेरी (वेस्ट), मुंबई (रजिस्टर्ड ऑफ़िस)।
UGrowth की फ़ीस, साफ़-साफ़।
लोन चेक फ्री है। अगर आप चाहें कि हम आपकी फ़ाइल तैयार करें, तो फ़ीस के दो हिस्से हैं: एक तय फ़ाइल फ़ीस, और सक्सेस फ़ीस सिर्फ़ तब जब बैंक लोन जारी करे। दोनों सिर्फ़ आप देते हैं।
| लोन की रक़म | हमारी फ़ीस |
|---|---|
| लोन चेक (कोई भी रक़म) | फ्री |
| फ़ाइल फ़ीस: ₹25 लाख तक | ₹15,000 |
| फ़ाइल फ़ीस: ₹25 लाख से ₹50 लाख | ₹25,000 |
| फ़ाइल फ़ीस: ₹50 लाख से ₹1 करोड़ | ₹35,000 |
| फ़ाइल फ़ीस: ₹1 करोड़ से ₹5 करोड़ | ₹50,000 |
| फ़ाइल फ़ीस: ₹5 करोड़ से ज़्यादा | ₹75,000 |
| सक्सेस फ़ीस, हर लोन पर, सिर्फ़ डिस्बर्समेंट के बाद | लोन का 1%, ज़्यादा से ज़्यादा ₹3 लाख |
- फ़ीस में शामिल: प्रोजेक्ट रिपोर्ट, CMA डेटा, लोन एप्लीकेशन, और सैंक्शन व डिस्बर्समेंट तक बैंक से फ़ॉलो-अप।
- फ़ाइल फ़ीस: आधी शुरू में, आधी फ़ाइल तैयार होने पर। फ़ाइल आपकी रहती है, बैंक हाँ कहे या ना।
- सक्सेस फ़ीस सिर्फ़ तब, जब बैंक लोन का पैसा जारी कर दे। बैंक मना करे तो कोई सक्सेस फ़ीस नहीं।
- GST लागू होने पर अलग से। CA सर्टिफ़िकेट की फ़ीस (अगर चाहिए) सीधे आपके CA को।
- CGTMSE की गारंटी फ़ीस अलग है: वह CGTMSE आपके बैंक के ज़रिए लेता है (ऊपर टेबल देखें)। CGTMSE कवर के लिए हम कोई पैसा नहीं लेते।
- हमारी फ़ीस सिर्फ़ आप देते हैं। किसी बैंक या लेंडर से हम कोई फ़ीस या कमीशन नहीं लेते।
मालिक हमसे क्या पूछते हैं।
क्या CGTMSE फ़ीस हर साल लगती है?
हाँ। जब तक गारंटी चलती है, CGTMSE हर साल गारंटी फ़ीस लेता है: पहले साल गारंटी वाली रक़म पर, उसके बाद बचे हुए लोन पर। बैंक इसे वसूलता है और तय करता है कि आपसे ले या नहीं।
CGTMSE लोन के लिए अप्लाई कैसे करें?
अपने बैंक के ज़रिए, CGTMSE में सीधे नहीं। आप बैंक को पूरी फ़ाइल देते हैं। बैंक उसे जाँचकर लोन पास करता है और CGTMSE से गारंटी के लिए अप्लाई करता है। ऊपर 5 क़दम देखें।
कौन-से डॉक्यूमेंट चाहिए?
आमतौर पर: Udyam सर्टिफ़िकेट, पिछले 12 महीने के GST रिटर्न और बैंक स्टेटमेंट, पिछले 2–3 साल के ITR और बैलेंस शीट, बिज़नेस और मालिकों का KYC, मौजूदा लोन की जानकारी, और नए लोन के लिए प्रोजेक्ट रिपोर्ट और CMA डेटा। आपका बैंक और भी माँग सकता है। लिस्ट देखें।
क्या लोन मना होने से मेरा CIBIL ख़राब होगा?
लोन मना होना आपकी क्रेडिट रिपोर्ट में "रिजेक्शन" के रूप में दर्ज नहीं होता। जो दर्ज होता है, वह है एन्क्वायरी: जब भी कोई बैंक लोन की अर्ज़ी के लिए आपका क्रेडिट चेक करता है, वह रिपोर्ट में दिखता है। कम समय में कई एन्क्वायरी से स्कोर कुछ कम हो सकता है, और बिना किसी नए लोन के कई हालिया एन्क्वायरी देखकर अगला बैंक वजह पूछ सकता है। इसलिए कई बैंकों में एक के बाद एक अर्ज़ी देने से बेहतर है कि एक बार, पूरी फ़ाइल के साथ अप्लाई करें। असर हर केस में अलग हो सकता है; आख़िरी बात आपकी क्रेडिट रिपोर्ट ही बताती है।
कितना समय लगता है?
काग़ज़ मिलने के बाद फ़ाइल तैयार करने में आमतौर पर लगभग 2–3 हफ़्ते लगते हैं। उसके बाद का समय बैंक का है: यह बैंक, रक़म और उसके सवालों के जवाब कितनी जल्दी जाते हैं, इस पर निर्भर है। हम किसी तारीख़ का वादा नहीं करते।
क्या आप लोन पास होने की गारंटी देते हैं?
नहीं। लोन का फ़ैसला बैंक करता है। हम कभी लोन पास होने का वादा नहीं करते। हम यह पक्का करते हैं कि आपकी फ़ाइल पूरी और साफ़ हो, और बैंक का जवाब आने तक साथ रहते हैं।
क्या UGrowth लोन देता है?
नहीं। हम आपकी फ़ाइल तैयार करते हैं; लोन आपका बैंक देता है।
क्या मुझे आपके ऑफ़िस आना होगा?
नहीं। हम पूरे भारत में WhatsApp, फ़ोन और वीडियो कॉल पर काम करते हैं। मिलना चाहें तो नोएडा या मुंबई ऑफ़िस में आपका स्वागत है।
किसी ने कमीशन लेकर CGTMSE "करवाने" की बात कही। क्या यह सही है?
CGTMSE का कोई एजेंट नहीं होता। इसे "करवाने" के लिए किसी को पैसे न दें। CGTMSE सिर्फ़ बैंकों के साथ काम करता है।
फ्री लोन चेक
पहले रक़म चुनें, फिर नाम, WhatsApp नंबर और शहर। अर्जुन 1 घंटे के अंदर कॉल करेंगे, किसी भी दिन, किसी भी समय।
WhatsApp पर एक लाइन काफ़ी है: लोन किस काम के लिए है और लगभग कितना चाहिए।
WhatsApp करें कॉल करें +91 98107 66280 यह पेज मेरे CA को भेजें